सरायपाली में श्री चरणभूमि स्टील की शुरुआत स्टील, एल्युमिनियम और UPVC कार्यों की मिलेगी वन-स्टॉप सुविधा

सरायपाली। निर्माण कार्यों से जुड़ी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री चरणभूमि स्टील ने सरायपाली क्षेत्र में स्टील, एल्युमिनियम एवं UPVC उत्पादों की व्यापक रेंज के साथ अपनी सेवाएं शुरू की हैं। संस्था द्वारा भवन निर्माण और इंटीरियर से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और समय पर डिलीवरी का दावा किया गया है।
संस्था के संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को एक ही स्थान पर स्टील गेट, रेलिंग, ग्रिल, झूला, स्टील बेड, बेंच, टेबल, सोफा, सोफा कम बेड, स्टील काउंटर, स्टील ट्रॉली, एल्युमिनियम पार्टिशन, एल्युमिनियम डोर, स्लाइडिंग विंडो तथा UPVC विंडो एवं डोर जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके अलावा मॉड्यूलर किचन के आकर्षक डिजाइन, बेहतर गुणवत्ता और किफायती कीमतों के साथ रेडीमेड मॉड्यूलर किचन भी उपलब्ध हैं। मंदिरों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के लिए स्टेनलेस स्टील रेलिंग, सीलिंग और सजावटी डिजाइन का कार्य भी किया जा रहा है।
संस्था ने ग्राहकों को मजबूत और टिकाऊ सामग्री, अनुभवी कारीगर, 100 प्रतिशत गुणवत्ता की गारंटी तथा समय पर डिलीवरी का भरोसा दिलाया है। श्री चरणभूमि स्टील का प्रतिष्ठान मेन रोड, ग्रिलमिल, सरायपाली, जिला महासमुंद में स्थित है और निर्माण कार्यों से संबंधित सभी प्रकार के स्टील, एल्युमिनियम एवं UPVC कार्यों के लिए संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल 8319606123 , +919770990989





























