सिंघोडा

सिघोडा :300 रुपये के विवाद में युवक पर पत्थर से हमला, सिर में आई चोट

सिघोडा। क्षेत्र के ग्राम बोईरमाल में बकाया राशि के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोईरमाल निवासी एक राजमिस्त्री एवं ठेकेदार ने बताया कि उसके साथ काम करने वाले उमेश संवरा का 1100 रुपये भुगतान बाकी था। रविवार 7 जून 2026 की दोपहर करीब 1:30 बजे वह उमेश संवरा के घर भुगतान करने पहुंचा और उसे 900 रुपये दे दिए। शेष 300 रुपये बाद में देने की बात कही।

आरोप है कि इसी बात को लेकर वहां मौजूद खिरोद संवरा नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर खिरोद संवरा ने पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट आई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के दौरान उमेश संवरा एवं गनपत नायक मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!