ग्रीन सपोस गबौद व आसपास रिलायंस जियो के नेटवर्क बंद व बाधित रहने से परेशान ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन

नंदकिशोर अग्रवाल,
काकाखबरीलाल @पिथौरा। ग्रीन सपोस गबौद एवम आसपास के क्षेत्र में जियो के नेटवर्क ज्यादा होने के कारण ज्यादातर ग्रामीण जिओ फ़ोन इस्तेमाल करते हैं किंतु आये दिन नेटवर्क बाधित होने के कारण न बात हो पाती है न ही नेट चलता है , जिओ के सक्षम अधिकारी से कई बार मौखिक व लिखित शिकायत करने पर भी समस्या का स्थायी हल नही हो पाया , जियो के अधिकारियों से बात करने पर कहा गया कि कुरमादिह में टावर चालू होने पर समस्या का हल हो जायेगा किंतु नजदीक के कुरमाडीह गांव में जिओ का टॉवर खड़े हुए छह माह हो गए किंतु टावर चालू नही हो पाया जो कि शो पीस बनकर रह गया है जिओ कंपनी के सर्विस से परेशान होकर आज अध्यक्ष प्रतिनिधि, जनपद सदस्य, श्री पुरुषोत्तम धृतलहरे , श्री ब्रम्हानंद पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत व सरपंच श्री किशोर चंद्र बघेल जी के नेतृत्व में जिओ के नेटवर्क समस्या को लेकर माननीय अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारी के साथ चर्चा कर समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है । ग्रामीणों द्वारा जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है ।
ज्ञापन सौंपने वालों में श्री अनूप साहू सरपंच प्रतिनिधि पाटनदादर, श्री हरिचरण प्रधान उपसरपंच सपोस , श्री अश्विनी विशाल जी पूर्व सरपंच सपोस , श्री नरोत्तम साहू पूर्व अध्यक्ष सहकारी समिति सपोस ,श्री संतोष सिंह ठाकुर पूर्व उपसरपंच, श्री रविशंकर बंजारा, किशोर यादव, छगन बेनर्जी, कमल रात्रे व ग्रामवासी उपस्थित थे ।
































