पिथौरा:पुरानी दुश्मनी में भाई ने किया हमला, जान से मारने की धमकी का आरोप

पिथौरा। ग्राम टोंगोपथरा में पुरानी रंजिश को लेकर बड़े भाई द्वारा छोटे भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित 7 जून 2026 की रात अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान रात करीब 7 बजे उसका बड़ा भाई धनीराम बरिहा उसके घर के पास पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि धनीराम बरिहा ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-थप्पड़ से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने हाथ में रखे डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के दौरान दिव्या बरिहा और नव्या बरिहा ने मारपीट होते देखा तथा बीच-बचाव किया।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS तहत मामला दर्ज कर जांच मे लिया है।
































