सरायपाली

सरायपाली: दुकान के पास खड़ी थी बाईक ले उड़े चोर जानिए मामला

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। किरण कुमार पटेल  ने पुलिस को बताया कि वह  निवासी ग्राम कुटेला थाना सरायपाली जिला महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी है।  कक्षा 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है तथा वर्तमान में सोलर कंपनी में मुंशी का कार्य करता है
यह कि तिरिथ राम नायक पिता दुबराज नायक निवासी ग्राम देवगांव तहसील सारंगढ़ जिला सारंगढ़ (छ.ग.)  ससुर हैं। उनकी मोटरसायकल Hero HF Deluxe, इंजन नंबर HA11EGE9004252 एवं चेसिस नंबर MBLHA11ACE9A02460 को उनके द्वारा  उपयोग हेतु दिया गया था, जिसका उपयोग वर्तमान में  ही करता है।
दिनांक 14.05.2026 को उक्त मोटरसायकल खराब हो जाने के कारण उसे अपने घर एवं दुकान “किरण कम्प्यूटर” के परछी में शाम लगभग 06:00 बजे खड़ा कर दिया था। दिनांक 15.05.2026 की सुबह लगभग 08:30 बजे जब मैं वहां पहुंचा तो मोटरसायकल अपने स्थान पर नहीं थी। आसपास खोजबीन करने पर भी मोटरसायकल का कोई पता नहीं चला। किसी अज्ञात चोर द्वारा मोटरसायकल चोरी कर ली गई है। चोरी गई मोटरसायकल की अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपये है। पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!