सब्जियों के दामों में बढोत्तरी से लोगों के जेब होने लगे ढीली

सरायपाली (काकाखबरीलाल) .सरायपाली क्षेत्र में सब्जियों के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है. जिसके परिणामस्वरूप 200 रुपये में भी थैला नहीं भर पा रहा है. चूकि गाँव से निकलने वाले सभी सब्जी अभी समाप्त हो चुका है. किसानों के द्वारा सब्जी के फसल को बेचकर धान लगाया गया है. और नया सब्जी के लिए अभी तैयारी किया जा रहा है. जिसके परिणामस्वरूप ब्लॉक के सब्जी बाजार अन्य प्रदेश के सब्जी पर निर्भर है.और गाड़ी भाडा़ अधिक होने के कारण सब्जी के कीमतों में काफी बढोत्तरी हुआ है. काकाखबरीलाल की टीम से चर्चा के दौरान व्यापारियों ने बताया कि अभी पैराफुटू 300 रुपये, टमाटर 50 से 60 रुपये , पता गोभी 30 रुपये, परबल 30 रुपये, तक बिक रहा है. वही सब्जी के कीमतों में वृद्धि का प्रमुख कारण कोरोना संक्रमण भी है. अब देखना होगा कि आने वाले समय में सब्जियों के कीमतों को लेकर प्रशासन क्या कदम उठा पाती है या नहीं यह आने वाले समय में देखना होगा.
























