सिंघोडा

सिंघोड़ा: नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडवांस लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा शुरू

सरायपाली। सिंघोड़ा क्षेत्र के चिवराकुटा स्थित नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब एडवांस लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह क्षेत्र का पहला और एकमात्र अस्पताल है, जहां आधुनिक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सर्जरी की जा रही है।
अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, जनरल मेडिसिन, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नवजात एवं शिशु रोग सहित विभिन्न उपचार सेवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा हृदय रोग, किडनी रोग, यूरोलॉजी, कैंसर सर्जरी, ईएनटी, त्वचा रोग, डायबिटीज एवं थायराइड उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि लेप्रोस्कोपी सर्जरी से मरीजों को कम दर्द, छोटा चीरा और तेजी से रिकवरी का लाभ मिलता है। आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध है।
अस्पताल में अपॉइंटमेंट एवं जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 83097 07920 और 99266 55196 जारी किए गए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!