सरायपाली
सरायपाली:मोहदा में 24 मई से गूंजेगी रामकथा, श्रद्धालुओं को आमंत्रण

सरायपाली। ग्राम मोहदा में 24 मई 2026 से 27 मई 2026 तक तीन दिवसीय रामायण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों द्वारा आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की मानस मंडलियां शामिल होकर रामकथा का वाचन एवं भजन प्रस्तुति देंगी।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में पार्वती मानस मंडली (कोंकेर बस्तर), सागर सुधा मंडली (जामड़ी), श्रीराम संध्या मानस परिवार (कुम्हारी बसना), शारदा मानस मंडली (दिया) सहित कई मंडलियां भाग लेंगी।
ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासी मोहदा द्वारा किया जा रहा है।
AD#1































