पटेवा:कचरा फेंकने की बात को लेकर मारपीट

पटेवा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में खुलेश्वरी सहिस ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पथर्री थाना पटेवा जिला महासमुंद में रहती है । खेती किसानी एवं घरेलू काम करती है । कक्षा आठवी तक पढाई की है । दिनांक 28/08/2024 को हमारे हिस्से के बाड़ी में जेठ कन्हैया-जेठानी संतोषी के द्वारा कचरा को फेंक दिया है कहकर उक्त बात को अपने पति को बता रही थी जिसे जेठ कन्हैया सहिस एवं उसके लड़के जयकिशोर सहिस सुने थे । दिनांक 29/08/2024 को पति विनोद सहिस जब बेटी को तिजा लेने ग्राम सम्हर गया था, तब शाम करीबन 04.00 बजे जेठ कन्हैया सहिस एवं उसके लड़के जयकिशोर सहिस दोनो घर में आकर बाड़ी में कचरा फेंकने की बात को लेकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये है । मारपीट से दाहिने हाथ व गला में चोट आई है । घटना को पुत्री नूतन ने देखी सुनी व बीच बचाव की है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




















