बागबाहरा: सुपरवाईजर की मोटर साइकिल चोरी

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत सुपरवाईजर की मोटर साइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया है।सुधीर राम ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जतपुरा थाना किशुनपुरा जिला गढवा (झारखंड) का रहने वाला है,(शारदा इक्यूपमेन्टस) कंपनी रायपुर में सुपरवाईजर का काम करता है, एयरटेल कंपनी का पाईप डालने के लिए बागबाहरा आये है 03-04 माह से बागबाहरा में पाईप डालने का काम चल रहा है, दिनांक 27/03/2025 के रात्रि 09/45 बजे अपने मोटर सायकल काला रंग की हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 04 PW 7292 को सब्जी मण्डी एनएच 353 मेन रोड बागबाहरा में खड़ी करके एयरटेल कंपनी का पाईप डालने का काम कर रहा था जब काम करके वापस आकर देखा तो जहां पर अपने मोटर सायकल को खड़ा किया था वहां पर नहीं था तब आसपास में जाकर पता तलाश किया नहीं मिला मोटर सायकल काला रंग की हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 04 PW 7292 जिसका इंजन नंबरHA11ECRHF16423एवं चेचिस नंबर MBLHAW14XRHG00367 पुरानी इस्तमाली किमती 60,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















