हाथ मुक्का से मारपीट

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र में हीरा बाई नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बकमा की रहने वाली है। मजदूरी का काम करती है। दिनांक 12/10/2024 को विजय दशमी के दिन गांव में माता दुर्गा का प्रतिमा विसर्जन करने गांव के महिला सेवा मंडली के साथ सेवा गीत गाते बजाते जा रहे थे प्रतिमा और मंडली के आगे आगे गांव के पुरूषोत्तम पटेल,रवि ठाकुर, टुकेश पटेल व अन्य लोग नाचते जा रहे थे, शीतला माता मंदिर तालाब के पास पहुंचने पर सेवा गीत गाना बजाना बंद कर दिये तब गांव के पुरूषोत्तम पटेल,रवि ठाकुर, टुकेश पटेल द्वारा दुबारा बाजा बजाने के लिए बोल कर हो हल्ला कर रहे थे जिसे देख दोष कुमार नायक पति श्याम लाल नायक उन्हें समझा रहे थे तभी वे तीनों गुस्से में आकर दोष कुमार नायक और पति को अश्लील गाली गलौच करते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिसे देख बीच बचाव करने गई तो अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिसे गांव के रमेश मोगिया, किशन चक्रधारी, फगनी पटेल, दुर्गा पटेल, केशरी नायक, निर्मला मोगिया द्वारा देखे व बीच बचाव कर छुडाये है तो वे तीनों तालाब पास से जाते समय स्वयं को एवं पति को मोहल्ले में आकर जान से मारने की धमकी देते चले गये। मारपीट से बायां आंख, सिर, पेट में चोट आकर दर्द हो रहा पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















