बागबाहरा:ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते साइकिल सवार को मारी ठोकर

बागबाहरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते साइकिल सवार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।तुलसीराम मांझी ने पुलिस को बताया कि वह निवासी वार्ड नंबर 12 बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी है। दिनांक 16/04/2026 को लगभग 04/00 बजे प्रतिदिन की भांति बेटी सोनाक्षी मांझी ट्यूशन जाने के लिए घर से थानापारा बागबाहरा अपने सायकल मे निकली थी, कुछ देर बाद दिलीप महानंद फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी सोनाक्षी मांझी को NH 353 रोड मे सामने से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 PL 5612 के चालक ने अपने ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है, तब सुमीत बाजार के पास जाकर देखा तो बेटी रोड किनारे घायल पडी थी और उसकी सायकल क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा वही पर रोड मे ही ट्रक क्रमांक CG 04 PL 5612 भी खडी थी। बेटी सोनाक्षी मांझी को बांये जांघ, कमर, मे चोट लगकर खुन निकल रहा था जिसे ईलाज हेतु मै शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले जाकर भर्ती कराने बाद सुमीत बाजार के पास आकर देखा तो ट्रक क्रमांकं CG 04 PL 5612 का चालक अपने ट्रक को लेकर भाग गया था। पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























