महासुमंद

महासमुंद: शादी कार्ड बांटकर आ रहे बाईक चालक को हाईवा वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत हाईवा वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल चालक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।राजकुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम साराडीह में रहता है, कक्षा 06 वीं तक पढाई किया है । राज मिस्त्री का काम करता है । दिनांक 16.04.2026 को दोपहर 12.00 बजे  मोबाईल से सूचना मिला कि तुम्हारे पिता जी का एक्सीडेंट हो गया है जिसे सरकारी अस्पताल महासमुंद लेकर गये हैं तब सूचना पाकर  जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचा तो  पिता जी का ईलाज चल रहा था जिसे पुछने पर बताया कि  सुबह शादी कार्ड बांटने अपने सुपर एक्सल मो0सा0 क्रं CG 06 HE 8491 से ग्राम अंछरीडीह गया था । कार्ड बांटकर वापस आ रहा था , करीबन 11.00 बजे एनएच 53 रोड छोटा पुलिया के पास ग्राम बिरकोनी पहुंचा था तभी पिछे से आ रही हाईवा वाहन क्रं0 CG 25 P 3311 का अज्ञात चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक एवं खतनाक ढंग से चलाकर  मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे रोड किनारे गिर गया एवं  आगे चल रहे मोटर सायकल क्रं0 CG06 PF 7713 में दो लोगो को भी ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर घंसीटते हुए आगे तक ले गया । एक्सीडेंट से  सिर, कमर , हांथ एवं शरीर मे चोंटे आई है तथा आगे चल रहे मोटर सायकल के चालक को दोनो पैर में गंभीर चोंटे आई है बताया है ।  पिताजी को उचित ईलाज हेतु रिफर करने पर श्री अकालपुरख अस्पताल महासमुंद में भर्ती किये हैं ईलाज चल  रहा है ।  पुलिस ने 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!