महासमुंद: तुम कौन होते हो मना करने वाले कहते पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है।महेंद्र कुमार चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कोना वार्ड नंबर 12 का निवासी है कक्षा 08वी तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 21.06.25 के लगभग शाम 05.00 बजे अपने घर के बाहर खडा हुआ था उसी समय प्रियांशु पटेल गाली गलौज करते हुये जा रहा था जिसे क्यों गाली दे रहा है कहकर बोलने पर प्रियांशु पटेल द्वारा तुझे गाली नही दे रहा हूं कहा और तुम कौन होते हो मना करने वाले कहते हुये अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये पकड कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा, मारपीट करने से मस्त क व दाहिने आंख के पास चोंट लगा और पहना हुआ चश्मार टूट गया। घटना को सुनकर लडके आदित्यी चंद्राकर, भतीजा निखिल चंद्राकर आकर बीच बचाव किया और जाते समय स्वंय को और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























