महासमुंद: पेचकस और राड़ से मारपीट


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में रूपेश पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 12 ग्राम खैरा थाना व जिला महासमुंद का निवासी है कक्षा 9 वीं तक पढाई किया है मजदूरी काम करता है दिनांक 11.06.2024 के लगभग 10.30 बजे अपने दादी के घर गुडरूपारा महासमुंद गया था चाची दुकान के सामने अपने साथी प्रतीक साहू, तोमेन्द चंद्राकर के बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे और कुछ दूरी पर लाला निषाद, अमित निषाद और पप्पू निषाद बैठकर शराब पी रहे थे तभी जेब में हाथ डालकर अमित निषाद पैसा निकालने लगा जिसे मना करने पर क्यो मना कर रहा है कहकर गंदी गंदी गाली देने लगा इसके बात को सुनकर उसके साथी लाल निषाद और पप्पू निषाद आकर मुझे हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और अमित अपने हाथ में रखे राड से सिर में मारा जिससे सिर से खून निकलने लगा और लाल निषाद अपने हाथ में रखे पेचकस से दोनो पैर के जांघ पर वार किया जिससे चोट लगा है दर्द हो रहा है और इन तीनों के द्वारा जान से खतम करने की धमकी दे रहे थे फिर दोस्त प्रतीक साहू, तोमेन्द्र चंद्राकर किसी तरह बीच बचाव किये और थाना लेकर आये थाना से जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज कराने के लिए ले गया पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है .
























