बसना
बसना: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

बसना (काकाखबरीलाल).बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गेराभाठा निवासी युवक का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार हेतु उसे बसना स्थित शासकीय अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा चेक किया गया। जिसमें उसकी मौत होना पाया । बसना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय अविनाश नंद पिता नुमेश ग्राम गेर्राभाठा निवासी 30 अक्टूबर को सड़क हादसे में घायल हो गया था। घटना की सूचना शासकीय अस्पताल बसना का वार्ड ब्वाय अविनाश सिदार ने बसना थाने में दी है। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच विवेचना में ले लिया है।
AD#1



























