बसना

बसना:शराब के नशे में युवक पर पत्थर से हमला, मामला दर्ज

बसना/भंवरपुर। महासमुंद जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उडेला में शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जयशंकर सिदार (28 वर्ष), निवासी लुकापारा सरायपाली एवं वर्तमान निवासी ग्राम उडेला, ने पुलिस चौकी भंवरपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि 29 जून 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर के पास मौजूद था। इसी दौरान उसके पड़ोसी कन्हैया जगत ने शराब के नशे में उससे विवाद शुरू कर दिया और उसे जबरन ससुराल में रहने की बात कहकर मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा।
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने गाली देने का विरोध किया, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए पास में पड़े पत्थर के टुकड़े को उठाकर उसकी ओर फेंक दिया, जिससे उसकी बाईं आंख के पास गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के दौरान मौजूद रिश्तेदार दयाराम राय एवं केशव राय ने बीच-बचाव कर घायल को तत्काल उपचार के लिए भंवरपुर स्थित श्याम अस्पताल पहुंचाया।
पीड़ित की लिखित शिकायत एवं प्रारंभिक जांच के आधार पर भंवरपुर चौकी पुलिस ने आरोपी कन्हैया जगत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2) एवं 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!