बसना :सतनाम भवन के पास जुआ खेलते युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

बसना (काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 08.02.2023 को मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि कुछ लोग सतनाम भवन के पास वार्ड नं0 01 इंदिरा कालोनी बसना में रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर तास पत्ती से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची सतनाम भवन के पास वार्ड नं0 01 इंदिरा कालोनी बसना मे कुछ लोग तासपत्ती से काटपत्ती नामक रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे थे जिन्हे हमराह स्टाफ के मदद से घेराबंदी कर कुल 03 लोगो को पकडा गया जिनका नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. लोकेश रात्रे पिता तेजराम रात्रे उम्र 18 साल वार्ड नं0 01 इंदिरा कालोनी बसना, 2. मो0 साफिर खान पिता हुसैन खान उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं0 08 बसना, 3. मो0 रजा कादरी पिता मो0 समीम कादरी उम्र 18 साल निवासी वार्ड नं0 01 बसना थाना बसना जिला महासमुंद का होना बताये जिनके पास एवं फड़ से नगदी रकम 1700 रूपये, एक नग मोटर सायकल क्रं0 CG06GU4822 कीमती 30,000 रूपये, दो नग टच स्क्रीन मोबाईल किमती 6000 रूपये, 52 पत्ती तास, जुमला रकम 37,700 रूपये के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 13-LHY के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























