महासुमंद

कोमाखान:नलकूप का पानी भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट का आरोप

कोमाखान। ग्राम टुहलू के कांदाढापपारा में निस्तारी रास्ते के पास लगे हैंडपंप से पानी भरने और नहाने को लेकर विवाद हो गया। महिला ने चार लोगों पर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम टुहलू कांदाढापपारा निवासी कैकेई गोंड (50) ने शिकायत दर्ज कराई कि वह मजदूरी का काम करती है। 4 अगस्त को शाम करीब 4 बजे हैंडपंप के पास पानी भरने और नहाने के दौरान गांव की हरा बाई गोंड, कविता दीप, सरसों बाई दीप और अर्जुन गोंड ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्का और डंडे से मारपीट की।
मारपीट में कैकेई गोंड के दोनों गाल और अंगूठे में चोट आने की बात शिकायत में कही गई है। वहीं, उसके साथ मौजूद बुधयारिन बाई गोंड के कमर, पीठ और हथेली के ऊपरी हिस्से में चोट लगने तथा दर्द होने की जानकारी दी गई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कविता दीप (48), सरसों बाई दीप (50), हरा बाई गोंड (48) और अर्जुन गोंड (40), सभी निवासी कांदाढापपारा टुहलू, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी का कारण पारिवारिक सलाह बताया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!