सरायपाली:जे.बी. अस्पताल में 15 किलो के विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन


सरायपाली। जे.बी. अस्पताल, सरायपाली में वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणु वशिष्ट एवं उनकी कुशल सर्जिकल टीम ने एक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सकीय सफलता की मिसाल पेश की है।
जानकारी के अनुसार, एक महिला मरीज पिछले काफी समय से पेट में तेज दर्द और अत्यधिक सूजन की समस्या से परेशान थीं। जांच के दौरान उनके पेट में एक विशालकाय ट्यूमर पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. रेणु वशिष्ट के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने पूरी सावधानी और योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन किया।
सफल सर्जरी के दौरान महिला मरीज के पेट से लगभग 15 किलोग्राम वजनी ट्यूमर को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर एवं खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मरीज के परिजनों ने सफल ऑपरेशन के लिए डॉ. रेणु वशिष्ट एवं जे.बी. अस्पताल की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ. रेणु वशिष्ट ने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि पेट में असामान्य सूजन, लगातार दर्द या किसी अन्य असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय पर चिकित्सकीय जांच कराएं।
जे.बी. अस्पताल, सरायपाली
आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता।































