सरायपाली
सरायपाली:फुलझर बीमा अभिकर्ता संघ का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

सरायपाली। फुलझर बीमा अभिकर्ता संघ का वार्षिक सम्मेलन 20 सितंबर को शिवरीनारायण स्थित होटल रियान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एलआईसी गीत के पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
सम्मेलन में वरिष्ठ बीमा अभिकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा बीमा व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस दौरान संघ के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं एवं बीमा सखियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में फुलझर बीमा अभिकर्ता संघ के बड़ी संख्या में अभिकर्ता एवं बीमा सखियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन हेम सागर मिश्रा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रकाश प्रधान ने किया।
समाचार को अधिक संक्षिप्त बनाएं
AD#1






























