सरायपाली

सरायपाली:सामाजिक शिक्षा रत्न सम्मान से सुंदर लाल डडसेना सम्मानित

सरायपाली। छत्तीसगढ़ कलार समाज द्वारा शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान के लिए नया रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेशभर के शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी थीं। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ कलार समाज के अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने की। इस अवसर पर राकेश पाण्डेय, अशोक बजाज, प्रमिला सिन्हा, भोजराम सिन्हा, अशोक सिन्हा एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक देवेंद्र डड़सेना सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवां, सरायपाली में पदस्थ नवाचारी शिक्षक, साहित्यकार, पर्यावरण प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर लाल डडसेना को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘सामाजिक शिक्षा रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। डडसेना ने शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला अनसुला में छत्तीसगढ़ का पहला मैथ्स गार्डन तैयार कर शिक्षा में नवाचार की मिसाल कायम की है।
वे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचार शिक्षा गीत, स्वरचित कविताओं, कबाड़ से जुगाड़ एवं सहायक शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने का कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थी आदर्श एकलव्य विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, प्रयास आवासीय विद्यालय तथा राष्ट्रीय साधन-सह-छात्रवृत्ति योजना में चयनित हुए हैं।
सम्मान मिलने पर सुंदर लाल डडसेना ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं से सम्मानित होना खुशी की बात है, लेकिन अपने समाज द्वारा सम्मानित किया जाना उनके लिए विशेष गर्व का विषय है।
समारोह में सरायपाली की डॉ. शुभ्रा डडसेना को साहित्यिक, शैक्षणिक एवं खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, चक्रधर डड़सेना को स्काउटिंग एवं समाज सेवा तथा रंभा जायसवाल, बीआरपी सरायपाली को दिव्यांग बच्चों के विशेष सहयोग एवं प्रशिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसकोल की छात्रा कु. रितिमा जायसवाल को कक्षा 10वीं में फुलझर क्षेत्र में समाज की ओर से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर ‘प्रतिभावान छात्रा सम्मान’ प्रदान किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!