बलौदा: पुराने रंजिश को लेकर सायकल के फिरविल पाना से पिटाई जानिए मामला

बलौदा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर साइकिल के फिरविल पाना से मारपीट का मामला सामने आया है।रेशमलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जलगढ का निवासी है कक्षा आठवीं तक पढा है किसानी काम करता हू दिनांक 08/05/2026 को सुबह करीब 08/30 बजे ग्राम जलगढ का विजय बारिक फोन करके बताया कि दीदी कुंती साहू को ग्राम खैरझिटकी का नुराधन साहू पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट किया है। घटना की जानकारी होने पर अपनी पत्नि सुप्रभा साहू के साथ ग्राम खैरझिटकी पहुंचा जहां देखा दीदी कुंती साहू घर के परछी में लेटी थी एवं उसके सिर एवं हाथ से खून बह रहा था जिसे देखने के बाद जीजाजी राजकुमार साहू से पुछा तो वह बताया कि घर के सामने रोड़ में कुंती साहू खड़ी थी कि करीब 08/30 बजे गांव का नुराधन साहू आया और पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हुए हाथ में रखे सायकल के फिरविल पाना से सिर में ,हाथ, कमर एवं चेहरा में मारा है जिससे चोट लगकर खून बहा है । मारपीट करते जीजा राजकुमार साहू तथा गांव के प्रेमानंद साहू एवं दीपेश साहू देखे, सुने एवं बीच बचाव किये हैं बताया। चोट लगने से इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये जहां से जिला अस्पताल महासमुंद रीफर करने से महासमुंद ले गये जहां से पुन: रायपुर रीफर करने पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।































