बसना:थैलेसीमिया से ब्लड कैंसर तक, 12 अगस्त को अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सक से मिलेगा परामर्श

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में रक्त संबंधी रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए विशेष विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रसिद्ध हेमेटो-ऑन्कोलॉजिस्ट एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अदम्य गुप्ता 12 अगस्त 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे से मरीजों की जांच एवं परामर्श करेंगे।
डॉ. गुप्ता एमडी (मेडिसिन) तथा डीएम (क्लिनिकल हीमेटोलॉजी, एम्स) हैं। शिविर में खून की कमी, थैलेसीमिया, सिक्कल सेल रोग, प्लेटलेट विकार एवं डब्ल्यूबीसी संबंधी विकारों के मरीज विशेषज्ञ सलाह ले सकेंगे। इसके अलावा ल्यूकेमिया, लिम्फोमा, मल्टीपल मायलोमा, मायलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम, प्लेटलेट/ब्लड कैंसर तथा बोन मैरो संबंधी विकारों के उपचार एवं परामर्श की सुविधा भी रहेगी।
अस्पताल में कम्प्लीट ब्लड जांच, बोन मैरो जांच, मॉलीक्यूलर जांच, कीमोथेरेपी, ब्लड ट्रांसफ्यूजन तथा व्यक्तिगत देखभाल एवं परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने रक्त संबंधी समस्या वाले मरीजों से समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की है।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
परामर्श: 12 अगस्त 2026, सुबह 10 बजे से
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100































