बसना

बसना:दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

भंवरपुर। चौकी भंवरपुर क्षेत्र में चौधरी हार्डवेयर दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पलसापाली निवासी सिंधु सागर चौधरी मेडिकल दुकान का संचालन करता है। 4 अगस्त को करीब 3:30 बजे वह अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GJ 1457 को चौधरी हार्डवेयर दुकान के सामने खड़ी कर दुकान के अंदर चला गया। कुछ देर बाद बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।
चोरी गई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!