महासमुंद

महासमुंद : सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद में सेवा प्रदाता पदों के लिए अनंतिम वरीयता सूची जारी

 

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुन्द में सेवा प्रदाता के 03 पदों साईको सोशल काउंसलर, केस वर्कर एवं कार्यालय सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अनंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु 26 जून 2025 को आमंत्रित किया गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुन्द में किया जाएगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों सहित निर्धारित समय प्रातः 11ः00 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वरीयता सूची अनुसार 1ः5 अनुपात में पात्र अभ्यर्थियों को पृथक से सूचना पत्र अथवा मेसेज के माध्यम से आमंत्रण भेजा जाएगा। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति होगी जिन्हें यह सूचना प्राप्त हुई हो। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला महासमुन्द की आधिकारिक वेबसाइटhttps://mahasamund.gov.in/पर अवलोकन कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!