सरायपाली

विधायक नंद ने किया रिमजी में सी.सी. रोड निर्माण का लोकार्पण एवं डोंगरीपाली में भूमि पूजन

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास विभाग योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत रिमजी में छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने ग्रामीणों की उपस्थिति में सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण किया। साथ ही डोंगरीपाली में सी.सी.रोड निर्माण का भूमि पूजन किया। ग्राम पंचायत रिमजी के सी.सी. रोड हेतु शासन से स्वीकृत राशि 5 लाख रूपए थी। जिसमें मजदूरों को मजदूरी दर ₹190 दिया गया। जिससे कि ऐसे ग्रामीण जो प्रवासी मजदूर के रूप में बाहर काम करते थे और कोरोना के वैश्विक महामारी की चपेट में आकर गांव में मजबूरी वश रुके हुए हैं उन्हें भी इस संकट की घड़ी में काम मिल गयाऔर उन्हें एक तरह से आर्थिक संकट का सामना करने के लिए पंचायत स्तर में कार्य की उपलब्धता का श्रेय विधायक नंद जी को ही जाता है। सीसी रोड निर्माण कार्य 7 सितंबर 2020 से शुरू होकर 7 नवंबर 2020 को पूरा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा इस सी.सी. रोड निर्माण का कई वर्षों से मांग की जा रही थी जिसको के विधायक नंद द्वारा पूरा किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलराम भोई, जयंत चौधरी, ग्राम पंचायत रिमजी के सरपंच हेमलाल बरिहा, उपसरपंच कपिल पटेल,सचिव श्रीराम साहू, डमरूधर पटेल, अर्जुन पटेल, साधराम पटेल, विजय पटेल, धनसाय पटेल, नेपाल साहू, गोपालू साहू, रामसिंग एवं अन्य कांग्रेसी नेता तथा बहुत अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। सी.सी.रोड निर्माण कार्य के लोकार्पण एवं भूमि पूजन से ग्राम पंचायत रिमजी एवं डोंगरीपाली के ग्रामीणों में अपार हर्ष है तथा उनके द्वारा विधायक किस्मत लाल नंद एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!