बसना

बसना:स्टे हटाने के विवाद में बुजुर्ग से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी मामला दर्ज

बसना। ग्राम बोईरडीह निवासी चैतन प्रधान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के खसरा नंबर 929 की भूमि उनके नाम दर्ज है। उक्त भूमि पर गांव का नकुल नंद कथित रूप से मकान निर्माण कर रहा था। निर्माण को लेकर चैतन प्रधान ने उप तहसील न्यायालय पिरदा में आवेदन दिया था, जिस पर नायब तहसीलदार द्वारा नकुल नंद के विरुद्ध स्टे आदेश जारी किया गया है।
चैतन प्रधान के अनुसार 25 सितंबर की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी नकुल नंद वहां पहुंचा और स्टे लगवाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि नकुल नंद ने स्टे हटाने के लिए दबाव बनाते हुए जान से मारने तथा किसी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसके घर के सामने से अपने घर तक जाते समय लगातार गाली-गलौज करता रहा, जिससे वह मानसिक रूप से आहत और अपमानित महसूस हुआ।
घटना के दौरान अजीत भोई, अखिलेश प्रधान, सुभनाथ भोई और अनुराज प्रधान के मौजूद रहने की बात शिकायत में कही गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 296 और 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!