महासमुंद: घर से मोबाइल पार


महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में नारायण बहादूर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पिंचा धर्मशाला के पीछे स्टेशन रोड महासमुंद में निवास करता है कक्षा 07वी तक की पढाई किया है वर्तमान में लोहे वेल्डिंग का काम करता है परिवार में पत्नि कल्याणी देवी एवं पुत्री बिन्दू क्षत्रिय निवास करते हैं जो पत्नि कल्याणी देवी, पुत्री बिन्दू क्षत्रिय के साथ एक अलग कमरे में सोती है एवं स्वयं एक अलग कमरे में अकेला सोता है कि दिनांक 15.07.2024 के रात्रि लगभग 10.50 बजे पेशाब करने के लिये अपने रूम से बाहर निकल कर वाशरूम गया था वाशरूम कर वापस कमरे में आया उसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा कमरे में घुसकर सिर के पीछे भाग में अज्ञात वस्तु से अचानक मारने से आई चोंट में खून निकलने से बेहोश हो गया था, रात्रि लगभग 01.00 बजे होश आने पर देखा कि एक नग रेडमी कंपनी की एन्ड्रायड मोबाईल कीमती करीबन 5,000/- रूपये की जिसमें BSNL कंपनी का सीम नंबर ********** एवं एयरटेल कंपनी का सीम नंबर ********** लगा हुआ चालू हालत में है जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था जिसे देख कर अपने पत्नि एवं पुत्री को अपने पास बुलाने के लिये आवाज लगाया जिसे सूनकर पत्नि एवं पुत्री कमरे में आये जिसे घटना को बताकर दिखाया बाद रात ही में आसपास आरोपी का पता तलाश किये पता नहीं चला पुलिस ने115(2)-BNS, 305-BNS, 331(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





















