महासमुंद में अब तक 852.9 मिमी बारिश पढ़े पूरी डिटेल्स

महासमुंद। जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून 2026 से अब तक कुल 852.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में पिथौरा में सर्वाधिक 1063.9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार सरायपाली में 1042.2 मिमी, बसना में 889.4 मिमी, बागबाहरा में 713.7 मिमी, कोमाखान में 710.5 मिमी तथा महासमुंद तहसील में 697.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
17 अगस्त को 8.2 मिमी औसत वर्षा
जिले में 17 अगस्त को 8.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान कोमाखान तहसील में सर्वाधिक 19.6 मिमी, पिथौरा में 10.1 मिमी, महासमुंद में 8.5 मिमी, सरायपाली में 4.1 मिमी, बसना में 4.0 मिमी तथा बागबाहरा में 3.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
लगातार हो रही बारिश से जिले में मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं। तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार पिथौरा और सरायपाली क्षेत्र में इस मानसून अब तक सबसे अधिक वर्षा दर्ज हुई है।


























