महासुमंद

महासमुंद:प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं की द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

महासमुंद। राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग की तिथि निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग के लिए पात्र छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग का समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। छात्र-छात्राओं को सूची में दर्शाए गए आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालय में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा।
काउंसलिंग से संबंधित छात्र-छात्राओं की सूची एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट eklavya.cg.nic.in⁠� पर देखी जा सकती है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!