महासुमंद

महासमुंद:होटल के पास खड़ी बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

महासमुंद। ग्राम बिरकोनी निवासी हेमलाल साहू की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित हेमलाल साहू ने पुलिस को बताया कि वह खेती-किसानी एवं मजदूरी का कार्य करता है। 9 जून 2026 को वह अपनी हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GA 7793 से मजदूरी करने ग्राम अछोली गया था।
हेमलाल ने सुबह लगभग 11 बजे अपनी मोटरसाइकिल को घोडारी नदी चौक स्थित बिसईया होटल के पास खड़ी कर हैंडल लॉक कर दिया और काम के लिए अछोली चला गया। शाम करीब 7:30 बजे वापस लौटने पर उसने देखा कि मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन और पूछताछ करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चल सका।
चोरी गई मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर वाहन एवं आरोपी की तलाश कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!