महासुमंद

महासमुंद: मना करने वाला कौन होता है कहकर डंडे से पिटाई

महासमुंद( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में मोहन चन्द्राकर ‌ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खरोरा थाना व जिला महासमुन्द का निवासी है, कक्षा 12वी तक पढाई किया है।  किराना व सायकल स्टोर्स का दुकान पंचायत भवन के पास चलाता है कि दिनांक 15.01.24 को सुबह  09.00 बजे दुकान खोलने गया था, वहा पर पहले से ही गांव के तीन लडके बैठकर गांजा पी रहे थे, उन तीनो लडको से बोला की यहा पर गांजा मत पीया करों इतने में वहा पर बैठे चन्द्रशेखर उर्फ बोंगो नाम का लडका आवेश में आकर तुम मुझे मना करने वाला कौन होता है कहकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये वहा पर पडे डंडा से मारपीट किया। मारपीट करने से बाया पैर, बाया पसली के पास चोट लगा है। घटना को सियाराम पटेला और आस पास के लोग देखे सुने है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!