महासुमंद

महासमुंद : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2025 हेतु 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

कृषि विभाग द्वारा राज्य के उत्कृष्ट कृषकों को सम्मानित करने हेतु ‘‘डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’’ वर्ष 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार कृषि क्षेत्र में नवाचार, उत्पादन वृद्धि एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषकों को प्रदान किया जाता है।
आवेदन पत्र जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय एवं विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। साथ ही, कृषि विभाग की वेबसाइटwww.agriportal.cg.nic.inपर भी यह प्रपत्र उपलब्ध है।
निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरे आवेदन 31 जुलाई 2025 तक संबंधित कार्यालयों में जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!