सांकरा:धारदार हथियार से वार


सांकरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में तेजराम यादव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम देवसराल थाना सांकरा का निवासी है । कक्षा 10 वीं तक पढाई किया है । कृषि कार्य करता है । दिनांक 15/07/2024 को गांव में रथ यात्रा के उपलक्ष्य में रात्रि में बाहक का प्रोग्राम था जिसे देखने के लिये बड़े भाई रविकुमार यादव भी गये थे और अपने घर में सो रहा था उसी समय रात्रि करीब 11 बजे गांव का ललित पटेल व पेरम निषाद घर आकर बताये कि तुम्हारे बडे भाई रविशंकर को गांव का चरण चौहान ने किसी धार हथियार से मार दिया है पता चलने पर तत्काल मौके पर गया देखा कि बडे भाई रविशंकर लहु लुहान होकर गली में पडे थे जिसे तत्काल अपने साधन से ईलाज हेतु CHC पिथौरा लेकर गया जहां उनका उपचार चल रहा है घटना को गांव के ललित पटेल पेरम निषाद व गांव के अन्य लोग देखे व सुने हैं पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























