सांकरा: गाली गलौज कर डंडे से मारपीट

सांकरा@ काकाखबरीलाल।आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।हितेश चौहान ने पुलिस को बताया कि वह साकिन अंसुला थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी है कक्षा 10वीं तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 11/05/2025 को करीब 12/30 बजे गांव के घनाराम निषाद के बोरवेल में नहाने के लिये गया था वहां पर गांव के अन्य लोग नहा रहे थे तथा नेपाल और गौतम वहां पर बैठे थे तभी गौतम नेताम बोला कि तेरे दादी मां को यहां नहाने के लिये क्यों भेजते हो कहने पर बोला कि अगले साल मै भी बोरवेल करायउंगा उसके बाद नहीं भेजूंगा बोला तो गौतम नेताम और नेपाल ठाकुर दोनों एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से नेपाल एवं बांस के डंडा से गौतम ने मारपीट किया है । वहां पर नहा रहे मामा लिलेश चौहान, फागुलाल ने लडाई झगडा को देखकर बीच बचाव किये है तो मामा लिलेश को भी दोनों गाली गलौच कर मारपीट किये है मारपीट करने से दोनों पैर, गाल में चोट आया है तथा लिलेश मामा के दोनों पैर में चोट आया है पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























