अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी में न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ आज देंगे परामर्श

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 23 अगस्त 2026 को मस्तिष्क एवं स्पाइन रोगों से संबंधित मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. पंकज शाह (M.B.B.S., MD, DNB Neurology) मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सुबह 11 बजे से विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। शिविर में असामान्य सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर आना, नस एवं मस्तिष्क संबंधी समस्याएं, मिर्गी एवं स्ट्रोक (लकवा), डिस्क प्रॉब्लम, पार्किंसन (संतुलन खोना), ब्रेन हेमरेज, ब्रेन ट्यूमर, कमर दर्द, झुनझुनी तथा रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के मरीज परामर्श ले सकेंगे।
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में आयोजित इस विशेष परामर्श के लिए मरीजों को पूर्व पंजीयन कराने की सलाह दी गई है। पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।





























