
विजय कुमार,काकाखबरीलाल@बसना। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला महासमुंद ने आज बसना जनपद के ग्राम पंचायत उमरिया के पंचायत सचिव को ग्रामीणों से वसूली करने के एवज में प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी अनुसार एंव दिए गए आदेश अनुसार सरपंच ग्राम पंचायत उमरिया जनपद पंचायत बसना द्वारा हेमंत कुमार पटेल ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत उमरिया जनपद पंचायत बसना के विरूद्ध प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृत हितग्राहियो सें राशि लिये जाने जल कर एवं मकान कर की राशि अनाधिकृत रूप से ग्रामीणों से वसूल कर गबन करने के संबंध मे प्रस्तुत शिकायत की जांच कर जांच प्रतिवेदन इस कार्यालय में प्रेषित किया गया था। जिसकी जांचकर्ता अधिकारी ने अपने जांच प्रतिवेदन में हेमंत कुमार पटेल ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत उमरिया द्वारा पेंशन स्वीकृति हेतु ग्रामीणो से स्वंय या किसी माध्यम से राशि लिया जाना तथा जल कर एवं मकान कर की राशि रूपये 11800.00 ग्राम पंचायत के शासकीय बैंक खाता में जमा नहीं किया जाना पाया है। इस प्रकार हेमंत कुमार पटेल ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत उमरिया द्वारा अपने पदीय कर्तव्य का निर्वहन उचित ढंग से नहीं किया गया है। हेमंत कुमार पटेल ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत उमरिया जनपद पंचायत बसना का उक्त कृत्य अपने पदीय कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता, कदाचरण, स्वेच्छाचारिता तथा गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। जो छ.ग. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के विपरीत है। अतः हेमंतपटेल ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत उमरिया जनपद पंचायत बसना के उक्त कृत्य के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में हेमकुमार पटेल ग्राम पंचायत सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बसना निर्धारित किया जाता है तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




























