ट्रक ने कार को मारी ठोकर कार क्षतिग्रस्त

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाक कार को ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।रूपेन्द्र पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम करगीपाली थाना सारंगढ का निवासी है, खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 07.11.2024 को स्वंय और दोस्त डोलामणी पटेल अपने नीजी कार्य से अपने रेनोल्ड कार क्रमांक CG 06 GW 8473 से सरायपाली से रायपुर जा रहे थे जैसे ही एनएच 53 रोड बिरकोनी चण्डी मंदिर गेट के पास पहुचे थे कि पिछे से ट्रक क्रमांक PB 13 BB 0254 का चालक अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे कार के पीछे साईड क्षतिग्रस्त हो गया है। एक्सीडेन्ट से चेहरे, नाक तथा दोस्त डोलामणी को गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल मे भर्ती किये है। घटना को साथी डोलामणी पटेल व आस पास के लोग देखे है पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























