बसनामहासमुंद

बसना : लॉक डाउन का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, शहर का किराना गोदाम हुआ सील

महासमुंद/बसना (काकाखबरीलाल)। बसना नगर पंचायत की मुख्य सड़कों पर आज कोरोना को लेकर नगर पंचायत की टीम भी पूरी मुस्तैद है । लॉकडाउन के चौथे दिन आज नगर पंचायत की टीम ने दोपहर को एक किराना गोदाम को घोषित लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर लॉक डाउन अवधि तक के लिए सील कर दिया है । गोदाम खोल कर समान दिया जा रहा था। खबर लगते ही नगर पंचायत की टीम जाँच पड़ताल करने पहुँची तो सूचना सही पायी गई । तत्काल गोदाम को दिल कर दिया गया ।
बसना नगर सीमा क्षेत्र में दो दुकान खुली पाए जाने पर ज़िला और नगरपालिका अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो दुकानो को सील किया था ।एक दुकान वार्ड क्रमांक 9 एवं दूसरी मेन रोड पर स्थित है। ये दोनो दुकान खुली पाई गई थी दोनो दुकानो को लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर लॉकडाउन अवधि तक सील क़र दिया था। लॉकडाउ के पहले दिन एसडीएम श्री कुणाल दूवावत ने एक डेली नीडस की दुकान को खुली रहने के कारण सील किया था ।
एसडीएम श्री कुणाल दूदावत ने फिर एक बार और लोगों से बिना वजह से घरों से नहीं निकलने की अपील की । ज़रूरी होने पर मास्क या गमझा लगा कर ही निकलने का आग्रह किया । क्षेत्र में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की आवाजाही काफी कम रही। चौक-चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी एवं कड़ाई के कारण ग्रामीण क्षेत्र व नगर में लोग काफी कम संख्या में नजर आए। इस दौरान लोग जरूरत पर ही बाहर निकल रहे थे, जिन्हें डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को कारण बताना पड़ रहा था। पैदल फ़्लैग मार्च में एसडीपीओ विकास पाटले, तहसीलदार श्रीमती ललिता भगत, नायाब तहसीलदार सुश्री सुशीला साहू, बसना थाना प्रभारी वीणा यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू, ने भी आम जन से अपील किया की वे घर में रहे सुरक्षित रहें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!