सरायपाली

सरायपाली:बछिया लेन देन की बात को लेकर डंडे से पिटाई

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत बछिया लेन देन की बात को लेकर  डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।कविराज साहू ने बताया कि वह ग्राम कसलबा थाना सरायपाली का रहने वाला है । कक्षा 07 वीं तक पढ़ा लिखा है । रोजी मजदूरी का काम करता है ।  वर्ष 2024 में ग्राम अर्जुण्डा डीपापारा के राधे प्रधान को एक गाय बेचा था उसका एक बछिया जो उस समय छोटा था गाय का दुध पी रहा था तो वह बछिया भी साथ में था । बछिया बड़ा होने पर वापस कर देने की बात राधे प्रधान से हुआ था । एक साल बाद वर्ष 2025 में उक्त बछिया को राधे प्रधान ने दे दिया था जिसे अपने घर ले आया था । दिनांक 01/05/2026 को लगभग 10:30 बजे  गांव के राजकुमार कठार ने  बताया कि आपके बछिया को एक व्यक्ति अर्जुण्डा की ओर लेकर जा रहा है तब  जाकर देखा तो खैरमाल पुलिया के पास राधे प्रधान  बछिया को लेकर जा रहा था जिसे  रोका और बोला कि  बछिया को क्यों ले जा रहे हो  बछिया को छोड़ो बोला तो वह बछिया लेन देन की बात को लेकर वाद विवाद कर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर राधे प्रधान अपने हाथ में रखे डण्डा से  सिर तथा दाहिने कोहनी में मार दिया जिससे सिर में चोंट आया और खुन निकलने और दाहिने कोहनी में भी चोंट आने से  वहीं बेहोश हो गया था ।   पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!