सरायपाली
सरायपाली : हंसी मजाक युवक को पड़ा भारी हुआ मारपीट

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केंद्र में अजय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जोगनीपाली में रहता हैं ड्रायवर का काम करता हैं दिनांक 10.03.2023 को जनमदिन होने के कारण शाम को वह मुर्गा लाकर घर में बनवाया था। लगभग शाम 7/30 बजे शराब पीने के लिए घर से निकला तो घर के सामने पड़ोसी नवीन मिला और मजाक करके चिढाने लगा तो वह भी उसे मजाक में चिढाया तब नवीन गुस्से में आकर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट किया। जिससे वह गिर गया उसी समय नवीन की बहन आशा भी वहां आ गई और दोनों हाथ मुक्के से मारपीट किये । पत्नी रीता नाग छुड़ाने आई तो दोनों ने उसके साथ भी मारपीट किया और उसका कपड़ा फाड़ दिये एवं पुलिस वाले क्या कर लेंगे बोलकर धमकी दिये। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
AD#1


























