सरायपाली
सरायपाली : ट्रक की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त मामला दर्ज

सरायपाली . आरक्षी केंद्र में संदीप अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 13 सरायपाली में रहता हैं। खुशी फुट वियर का संचालक हैं कि दिनांक 09/03/2023 को वह अपने डस्टर कार क्रमांक CG 04 HW 5678 में काम से बसना उनके लडका हर्ष अग्रवाल के साथ जा रहा था। जैसे ही रात 10 बजे NH 53 रोड ओम हास्पिटल के सामने पहुंचा था। पीछे ट्रक क्रमांक OD 35 E 8446 का चालक अपने ट्रक को तेज व लापरवाहीपर्वूक चलाते हुये ओवरटेक करते हुये कार को रगडते हुये आगे निकल गया जिससे कार CG 04 HW 5678 के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। पुलिस ने 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.
AD#1



























