सरायपाली

सरायपाली : दवाई दुकान के सामने जुआ खेलते जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराज पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अाकाश राव एवं एस डी ओ पी सराईपाली अभिषेक कुमार केशरी के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम चलाई जा रही है।

इसके तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में जुआ, सट्‌टा, अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया था।

अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में दिनांक सिंघोडा़ थाना प्रभारी केशवराम कोशले को मुखबिर से सूचना मिली कि सागरपाली चौक दवाई दुकान के सामने कुछ लोग रुपए का दांव लगाकार काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ जुआ रेड कार्यवाही पर सागरपाली पहुंचे और घेराबंदी कर

1. गणेश प्रधान पिता दुखीश्याम प्रधान उम्र 40 साल साकिन गोहेदादर चौकी भंवरपुर थाना बसना,

2. मोहन पटेल पिता सोनसाय पटेल उम्र 44 साल ग्राम रिमजी थाना सिंघोडा,

3. गजानंद साहू पिता मनबोध साहू उम्र 36 साल ग्राम दुरूगपाली चौकी भंवरपुर थाना बसना,

4. संजीव कुमार प्रधान पिता गोसाईराम प्रधान उम्र 40 साल साकिन गोहेदादर चौकी भंवरपुर थाना बसना एवं

5. बेणुधर पटेल पिता गजानंद पटेल उम्र 50 साल ग्राम रिमजी थाना सिंघोडा
को पकड़ा।

इनके पास से नगदी रकम 35000 रूपये, 5 नग मोबाईल कीमती 50000 रूपये, एक बिना नंबर हीरो होण्डा स्प्लेण्डर मोटर सायकल कीमती 25000 रूपये एवं एक अल्टो कार क्रमांक सीजी 04 एम एन 4876 कीमती 300000 रूपये जूमला कीमती 410000 रूपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!