पिथौरा : कुबोटा शो-रूम के पास बाईक की ठोकर से युवक को लगी चोट

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में मुकेश कुमार पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मुढीपार में रहता है , खेती किसानी का काम करता है इसके अलावा मुढीपार चौंक NH53 रोड किनारे कृषि सेवा केंद्र का संचालन करता है वह बी.एस.सी. फाइनल तक पढाई किया हूं कि आज दिनांक वह अपने दुकान में बैठा था, करीबन 11/30 बजे उनके बुआ का लडका उमाशंकर पटेल पिता हृदय लाल पटेल निवासी मुढीपार का दुकान के सामने अपने मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक CG04 DW 0895 को चलाते हुये दुकान के पास आया था उनको बताया कि वह किराना सामान लेने पिथौरा बाजार जा रहा है , कहकर निकला कुछ समय बाद सूचना मिला कि मुरई धोवा नाला के आगे NH-53 रोड कुबोटा शो-रूम सामने, लहरौद में एक्सीडेंण्ट होने की सूचना प्राप्त होने पर वह एवं सनत चक्रधारी घटना स्थल पहूंचे, तब देखा कि उमाशंकर पटेल के सिर, बांया हाथ की कलाई चोंट लगकर खून निकल रहा था एवं विपरित दिशा से मोटर सायकल होण्डा साइन क्रमांक CG06 GN 0321 का चालक के द्वारा अपने वाहन मो.सा. को विपरित दिशा से तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंण्ट कर दिया था जिसे ईलाज हेतु एम्बूलेंस से CHC पिथौरा लाये थे प्राथमिक उपचार बाद भैया उमाशंकर को रायपुर रिफर किया गया पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज किया है. 

























