व्यापारी सदस्यों ने एकमत से संघ की बागडोर पुनः अनूप अग्रवाल को सौंपी

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल@पिथौरा नगर। स्थानीय टाउन हाल में आयोजित व्यापारियों की बैठक में व्यापारी एकता मंच की पूरी टीम के कार्यों के आधार पर पुनः पुरानी टीम को मामूली संशोधन के साथ दो वर्षो के लिए जवाबदारी सौपी गयी ।विदित हो कि पुरानी ब्यापारी एकता मंच का कार्यकाल अभी वर्तमान में समाप्त हो चुका था।जिसके अध्यक्ष अनूप अग्रवाल थे।जिनके मार्गदर्शन में संघ ने अपने दायित्वों का निर्वहन शानदार तरीके से किया ।जिसके मद्देनजर सभी ब्यापारी सदस्यों ने एकमत से संघ की बागडोर पुनः अनूप अग्रवाल को सौंप दी। इस अवसर पर अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे संघ की जिम्मेदारी सौपीं है तो मैं भी आपके विश्वास पर पूर्णतः खरा उतरने का प्रयास करूँगा।एवम सभी को साथ लेकर चलूंगा।साथ ही कहा कहा कि सभी ब्यापारी भाइयों का साथ और प्यार मुझे हमेशा मिलता रहे ।जिससे हमारे संघ को मजबूती और नई ऊंचाई मिलती रहे।
कार्यकारिणी में संरक्षक आत्मा राम यादव,प्रेम सिन्हा,मदन लाल ऐरन,रैदास गोयल,सतीश शर्मा,मनोज बंसल,जसबीर आजमानी व अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा,दिलप्रीत खनूजा,किशोर राजपूत,कोषाध्यक्ष: आनंद अग्रवाल,सचिव: रितेश मोहंती,सहसचिव राजा अग्रवाल,शुभम अग्रवाल,
सुयश अग्रवाल,मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी कार्यकारिणी सदस्य विनोद सिंहा रविंदर आजमानी राजेश कोठारी शामिल है। ब्यापारी एकता मंच के पुनर्गठन एवम नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को नगरवासियों ने बधाई दी है।


























