
पिथौरा। जिला आयुर्वेद आयुष विभाग द्वारा 27 जून बुधवार को पिथौरा के बुनियादी स्कूल प्रांगण में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन रखा गया है। शिविर स्थल में आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा जटिल एवं पुराने रोग की चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी साथ ही त्वचा, मधुमेह, स्त्री रोग, वृद्धावस्था जन्य रोगों सहित विभिन्न रोगों के निदान हेतु जांच उपरांत चिकित्सा एवं परामर्श सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिला आयुर्वेद आयुष विभाग ने स्वास्थ्य संबंधी सभी बीमारियों की जांच एवं उपचार हेतु इस निःशुल्क जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।
AD#1























