सरायपाली : रंग मंच के पास जुआ खेलते जुआरी धरे गए

सरायपाली (काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 23 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम माधोपाली रंग मंच स्ट्रीट लाईट के नीचे में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर खुड़खुड़िया नामक जुआ खेल रहे हैं कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान माधोपाली रंग मंच पहुंचकर रेड कार्यवाही कर 07 व्यक्ति को खुड़खुड़िया नामक जुआ खेलते पकड़े । जिनका नाम पता पूछने पर आरोपी 1. सुरेन्द्र बेहरा पिता तुलसीराम बेहरा जाति घसिया उम्र 29 साल सा0 माधोपाली थाना सरायपाली,2. कमल प्रसाद यादव पिता मेघनाथ यादव जाति राउत उम्र 24 साल सा0 माधोपाली,3. प्रकाश बंछोर पिता तेजराम बंछोर जाति घसिया उम्र 20 साल सा0 माधोपाली, 4. गोविन्द बरिहा पिता सुकालु बरिहा उम्र 22 साल सा0 माधोपाली थाना सरायपाली,5. शिवदास पिता गजानंद दास मानिकपुरी उम्र 20 साल सा0 माधोपाली थाना सरायपाली,6. जगन्नाथ यादव पिता दैतारी यादव उम्र 60 साल सा0 माधोपाली थाना सरायपाली, 7 .मारकण्डो लोहार पिता हरीराम लोहार उम्र 65 साल सा0 माधोपाली थाना सरायपाली रहने वाला बताया जिनके संयुक्त कब्जे से 06 नग खडखडिया गोटी, एक नग खडखडिया पट्टी, एक नग बांस का टोकरी व कुल नगदी रकम 2200 रू को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है. 





























