सरायपाली

सरायपाली : ट्रेलर से टायर जैकराड़ डीजल लेकर चालक फरार मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल). राहुल मित्तल ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी मकान नं.69 पानी टंकी के पास समता कालोनी रायपुर छ0ग0 का निवासी है उनके ट्रेलर क्र. CG04DC3028 है उक्त ट्रेलर को चलाने के लिए उनके द्वारा ड्रायवर रविंद्र सिंह ऊर्फ मुसई पिता मनोज सिंह निवासी ग्राम मरौद पोस्ट बर्दी थाना चितरंगी म0प्र0 को रखा गया था वाहन क्र. CG04DC3028 दिनांक 19 अक्टूबर को उनके द्वारा रायपुर से झारसुगुड़ा से थ्रेसर लोड कराकर भाड़े में भेजा गया था दिनांक 21 अक्टूबर को झारसुगुड़ा से थ्रेसर खालीकर रायपुर के लिए रवाना किया गया। दिनांक 22 अक्टूबर को उक्त वाहन रायपुर पहुंच जाना था परन्तु दिनांक 22 अक्टूबर को ड्रायवर का नम्बर बंद होने के कारण ड्रायवर से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं हुआ। तद्पश्चात उनके द्वारा दो स्टाफ को गाड़ी खोजने हेतु भेजा गया स्टाफ के खोजने के पश्चात गाड़ी भोतलडीह मेन रोड़ NH 53 के पास खड़ी मिली। जिसमें तीन टायर किमत 60,000रू. , जैकराड़, विल पाना रू. 7000 एवं डिजल 50 ली. रू. 5000 कुल कीमत 72000रू किमती को ड्रायवर रविंद्र सिंह द्वारा बईमानी से निकालकर फरार हो गया है पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 406-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!