सरायपाली

तेज गति से डीजे व अन्य ध्वनी विस्तारक यंत्रों के बजाये जाने पर लगा प्रतिबंध

सरायपाली@ काकाखबरीलाल ।सरायपाली एसडीएम  नम्रता चौबे द्वारा सरायपाली अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में एक आदेश जारी करते हुवे तेज गति से डीजे व अन्य ध्वनी विस्तारक यंत्रों के बजाये जाने पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है । इस संदर्भ में एक आदेश जारी करते हुवे एसडीएम ने कहा कि आदेश का पालन नही किए जाने वालो पर सख्त कार्यवाहि की जाएगी ।इस संबंध में एसडीएम  नम्रता चौबे द्वारा एक पत्र के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश के परिप्रेक्ष्य में गाड़ियों पर साउण्ड बाक्स रखकर डी.जे. बजाये जाने एवं स्कूल, कॉलेज, हास्पिटल, कोर्ट, आफिस के 100 मीटर एरियल डिस्टेंस पर लाउड स्पीकर बजाये जाने पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश प्राप्त हुआ है।

इस आदेश के परिपालन में उक्त आदेश जारी करते हुवे उक्त आदेश का अवहेलना करते पाये जाने पर विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

पूर्व में क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों की बैठक आयोजित कर इस आदेश का पालन किये जाने का निर्देश दिया गया था ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!